बेतुल

बैतूल मुलताई खुद की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा में फांसी लगाने का किया प्रयास

हालत गंभीर  ICU में भर्ती 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल मुलताई क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी पिता ने शुक्रवार दोपहर 12.57 पर पुलिस अभिरक्षा के दौरान फांसी लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी को पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत रखा गया था। इसी दौरान उसने कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों की सतर्कता से तुरंत उसे नीचे उतारा गया और गंभीर अवस्था में भारी पुलिस बल के साथ जिला चिकित्सालय बैतूल ले जाया गया। बैतूल जिला चिकित्सालय को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया
डॉक्टरों ने आरोपी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और लगातार चिकित्सकीय निगरानी में उपचार जारी है।
गौरतलब है कि आरोपी के विरुद्ध नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना संवेदनशीलता से की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की सुरक्षा एवं उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, साथ ही पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच भी की जाएगी।
मामले ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button