मुरादाबाद

महिला ने लगाया पति पर दहेज मांगने व मारने पीटने का आरोप,तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सकटूनंगला निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, 

मुरादाबाद।मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सकटूनंगला निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति के कई औरतों से अवैध संबंध है। इसी के चलते महिला के साथ मारपीट की जाती है।पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति ने दी तीन तलाक की धमकी

थाना क्षेत्र के गांव सकटूनंगला की रहने वाली नाजिया ने अपने पति कासिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति आये दिन मारता पीटता है, तलाक देने कि धमकी देता है। महिला ने बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने कि फिराक में है। महिला के पति का गांव में ही एक महिला से अवैध संबंध चल रहा है। तीन साल पहले किसी अन्य महिला के साथ पकड़े जाने पर फैसला हुआ था। जिसमें दो लाख रुपए देकर महिला की आबरू की कीमत लगाई गई थी। इसके बाद भी वो नहीं सुधरा और अवैध संबंध जारी रखे। इसके बारे में महिला की सास कमर जहाँ और अन्य परिजनों को भी पता है। जब इस बात का विरोध किया जाता है तो महिला को मारपीटा जाता है, और दहेज की मांग की जाती है।

वहीं मूंढापांडे थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित, व मारपीट को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button