मोदीनगर

मोदीनगर में “एक राष्ट्र-एक चुनाव” पर संवाद कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

मोदीनगर, गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल के सभागार में  “एक राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को देश की चुनाव प्रणाली में प्रस्तावित बदलावों से अवगत कराना और जागरूकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष  सुखविंदर सोम  भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद थे। दोनों नेताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक सुधारों और “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की अवधारणा की आवश्यकता पर चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा, “भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में हर कुछ महीनों में चुनाव होना प्रशासनिक व्यवस्था पर बोझ डालता है और विकास कार्यों को बाधित करता है। ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ प्रणाली से संसाधनों की बचत होगी, साथ ही सुरक्षाबलों पर दबाव भी काम होगा। जिससे आमजन की भागीदारी मतदान में बढ़ेगी एवं देश का लोकतंत्र भी मजबूत होगा प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और शासन में स्थायित्व आएगा।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस विषय पर गंभीरता से विचार करें और संवाद में भाग लें।

कार्यक्रम में  क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम ने कहा कि एक साथ चुनाव से लोकतंत्र की गुणवत्ता में सुधार आएगा और चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से इस विषय पर देशभर में जनसंवाद और युवा संवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विचार से जुड़ सकें। एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाली बचत से देश में विकास के एक नए अध्याय लिखे जा सकते हैं

आयोजन में विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि देश में हर वर्ष कोई ना कोई चुनाव होता है जिसमे लगने वाली आचार संहिता के कारण विकास कार्य बाधित होते है और आमजन को समस्या का सामना करना पड़ता है

पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने जानकारी दी कि मोदी सरकार पूरे राष्ट्र में एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम करके भारतीय नागरिकों को जागरूक करने का कार्य कर रही है इसी के अंतर्गत आज युवाओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है

कार्यक्रम के दौरान डॉ अरुण त्यागी ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर चेयरमैन मोदीनगर विनोद वैशाली व ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह ने भी एक देश एक चुनाव के महत्वपूर्ण विषय अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन ललित त्यागी सभासद ने किया। इस मौके पर डॉ संगीता शर्मा प्रधानाचार्य, छात्रा जानवी, नैना अग्रवाल, शुभांगी पाठक, माही त्यागी, शुभम यादव, जयमाला, द्विजेश शर्मा, दीपांशी, श्रेया, नवेंद्र गौड, जितेंद्र चित्तौड़ा, देवेंद्र चौधरी, देवेंद्र डायमंड, विजय बाल्मीकि, आकाश शर्मा, अनिला सिंह आर्या, नवीन जायसवाल, सचिन त्यागी, रोहित तोमर, विशेष त्यागी, जीत सिंह, आदि मौजूद रहे।.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button