मोदीनगर

भगवान परशुराम ” जन्मोत्सव ” पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

मोदीनगर। नगर पंचायत निवाड़ी में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया भगवान परशुराम, जिन्हें विष्णु के छठे अवतार के रूप में जाना जाता है, तथा उन्हें भारतीय संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों के प्रतीक के रूप में पूजनीय माना जाता है। पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक किया और भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ।

शोभा यात्रा नगर के हनुमान चौक से प्रारंभ हुई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में, बैंड-बाजे और झांकियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर संतों ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डाला।

बीजेपी किसान मोर्चा के जिला मंत्री संजय त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे परशुराम के आदर्शों को अपनाएं और समाज में न्याय व सद्भाव बनाए रखें।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा भगवान परशुराम का जीवन तप, त्याग, और धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने अत्याचारी के विरुद्ध शस्त्र उठाया और समाज में न्याय की स्थापना की।

प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे।

इस अवसर पर भाकियू किसान सभा के सतेंद्र त्यागी और भाजपा नेता अंकित त्यागी ने भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, देवांश त्यागी, राहुल सक्सेना, आदिल त्यागी, गौरव त्यागी, मनीष त्यागी, राज प्रकाश त्यागी, बबलू त्यागी, सुनील फौजी, देवेंद्र त्यागी, बिट्टू त्यागी, गोल्डी त्यागी और अरुण त्यागी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button