अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पथ विक्रेता मजदूर हुवे सम्मानित!

नीमच – मजदूरों के जिवन से जुडे़ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर परअखिल भारतीय पुरबिया जायसवार मोची समाज समरस्ता सहासंघ के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में कल्याण कमलमय समर्थक समिति,केसरिया हिंदू वाहिनी,भाजपा पसमांदा मुस्लिम महासंघ, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, गौरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पुरबिया जायसवार मोची समाज परिवार गण के पथ विक्रेता मजदूरो का सनातन धर्म का प्रतीक केसरिया दुपट्टा (गमछा) पहनाकर मिठाई खिला मजदूर दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर सम्मानित किया गया !
इस अवसर पर अखिल भारतीय पुरबिया जायसवार मोची समाज समरस्ता सहासंघ के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर जायसवार, कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.रईस पटवा, केसरिया हिंदू वाहिनी के संभाग प्रभारी चंदप्रकाश (मोमू) लालवानी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव, भाजपा पसमांदा मुस्लिम महासंघ जिला अध्यक्ष काबिल खान, गौरक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विशाल धेंधट, पुरबिया जायसवार मोची समाज के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल भैंस,कमल बैंस, पार्षद दुर्गा शंकर दशाणा,अमन जायसवार, ठाकुर जायसवार, रोहित जायसवार आदि उपस्थित रहे !