संगठन सृजन 2025 एवं संविधान बचाओ रैली को लेकर कांग्रेसियों की हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाईम्स व्यूरो
पथरगामा(गोड्डा ): संगठन सृजन 2025 एवं संविधान बचाओ रैली को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस की एक अहम बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने किया। बैठक में झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव मुख्य रूप से उपस्थित हुए, साथ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव एवं प्रखंड पर्यवेक्षक अकबर अली उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि आखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा सीधा निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक पंचायत से हर एक समुदाय से हर वर्ग से मिला जुला कर 15 सदस्यों का चयन किया जाएगा और इन्ही 15 सदस्यों से प्रखंड कमिटी, मंडल कमिटी तथा पंचायत कमिटी का गठन किया जाएगा और इस तरह से प्रखंड के 19 पंचायत में संगठन अधिक मजबूत होगा।
वहीं विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि संविधान बचाओ रैली दिनांक 06 मई 2025 को प्रदेश के रांची स्थित (पुराना विधान सभा) धुर्वा मैदान में एक दिवसीय रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे साहब मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहेंगे, साथ में केंद्रीय महासचिव के सी वेणु गोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉ० सिरिवेला प्रसाद सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेता शामिल होने जा रहे हैं। आगे बताया कि रांची का रैली से वापस लोटन के बाद गोड्डा जिला मुख्यालय के मेला मैदान के पुराना डीआरडीए के प्रांगण में स्थित बाबा साहेब आंबेडकर जी का प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर नहर चौक होते हुए टाउन हॉल में संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह सहित कई प्रमुख नेता गोड्डा के इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मौके पर प्रकाश दास, पंकज चौधरी, उज्ज्वल भगत, विजय तिवारी, रामजीवन सिंह, मु० सिराजुद्दीन, महेंद्र मंडल, रीना देवी, दाऊद अंसारी, कोशल महतो, श्याम यादव, भूदेव पंडित एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
