गोड्डा
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर “खबर संगम” कार्यालय में मजदूर हुए सम्मानित

गोड्डा : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुरुवार को शांति नगर स्थित खबर संगम कार्यालय में मजदूरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार द्वारा मजदूर बैरू मंडल को माला पहनकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे ने महिला मजदूर तालामय मरांडी एवं हज कमेटी सदस्य इकरारुल हसन द्वारा मजदूर रंजीत राय को माला पहनकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा मजदूर के बिना विकास का सृजन संभव नहीं है। श्रम शक्ति ही देश के विकास में सबसे अहम है। इसके बिना किसी भी क्षेत्र में विकास की कोई परिकल्पना करना ही संभव नहीं।