बरेली
बरेली रीजन की सड़कों पर दौड़ेंगी 37 नई बसें (आर एम) दीपक चौधरी

एनपीटी ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बरेली रीजन को 37 नई बसें मिली हैं। गुरुवार को नई बसें लेने के लिए चालक और परिचालक लखनऊ रवाना हो गए हैं।
बरेली रीजन के आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि नई बसों को उन रूटों पर लगाया जाएगा, जहां पर बसों की कमी है।
नई 37 बसों में रुहेलखंड और बरेली डिपो को 12-12, बदायूं को सात और पीलीभीत को छह बसें दी जाएंगी। अब तक बरेली रीजन में 726 बसों का संचालन किया जा रहा है। अब नई बसें मिलने के बाद यात्रियों का सफर आसान होगा।