तनवीर आलम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का बढ़ाया होंसला, संगठन मजबूती पर दिया जोर, समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। बैठक में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता समेत वरीय पदाधिकारीगण भी शामिल हुए। साथ ही बैठक के बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। झारखण्ड प्रदेश महासचिव सह- युवा नेता तनवीर आलम ने सम्बोधित करते हुए उपस्थिति कांग्रेस जनों को कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में अपनी योगदान सुनिश्चित करे। साथ ही आम जनों की किसी भी समस्या की समाधान हेतु सहयोग करे तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनों को साझा करे। जिससे अंतिम पायदान पर खड़े वंचित लोगों तक सरकार का लाभ उन्हें लेने में सुविधा हो सके। बैठक के दौरान जिन पंचायत में पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष या सचिव नहीं है, उन पंचायत में पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष या सचिव की बहाली तथा जिन पंचायत में पंचायत कमेटी अब तक अधूरा है, उन पंचायत में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन करने का भी उन्होंने निर्देश दिया। वही बैठक में उपस्थित पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जनों को कई अहम जानकारियां साझा किया। साथ ही कांग्रेस जनों में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी की लगान और मेहनत के बदौलत ही पार्टी संगठन लगातार मजबूत और परिपक्व है, क्योंकि आपकी होंसला पार्टी की एकजुटता में बल प्रदान करने के साथ आमजनों की जरुरत को मजबूती से पेश करते हुए लोगों को उनकी अधिकार दिलाने का कार्य सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं। वही भारतीय कांग्रेस पार्टी के पाकुड़ इकाई ने प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया। कहा हमें भारतीय सेना पर गर्व है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, इन्डिया जिंदाबाद आदि नारा भी लगाया। बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, सेमिनुल इसलाम, शाहीन परवेज, गोलाम अहमद, सहनाज बेगम, मनिका कुमारी, बेलाल शेख, नसीम आलम, मिस्टर शेख, असद हुसैन, फिरोज शेख, मिरजाहन शेख अन्य समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता समेत आमजन उपस्थित थे।