बागपत

बागपत में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा, झांकियों और पुष्पवर्षा से गूंज उठा नगर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत : भगवान परशुराम संघ बागपत द्वारा आज नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। परंपरागत वेशभूषा, सजीव झांकियों, ध्वनि यंत्रों और बैंड-बाजों से सुसज्जित यह शोभायात्रा नगर में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक बनकर निकली।

शोभायात्रा का शुभारंभ योगेश्वर शिव मंदिर से हुआ, जहां सर्वप्रथम भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजन कार्य इन्द्रप्रस्थ पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्रीकृष्ण स्वरूप जी महाराज एवं पं० सोमदत्त शास्त्री द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान परशुराम के दिव्य चरित्र और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि,

“भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं, जिन्हें ‘आवेशावतार’ के रूप में जाना जाता है। वे सप्त चिरंजीवी में से एक हैं, जिनका अस्तित्व आज भी ब्रह्मांड में जीवित माना जाता है। उनके परशु धारण करने के कारण उन्हें ‘परशुराम’ कहा गया।”

शोभायात्रा योगेश्वर शिव मंदिर से आरंभ होकर पाण्डव रोडगांधी बाजारबड़ा बाजारकोर्ट रोड होते हुए परशुराम भवन, पक्का घाट मंदिर तक पहुंची। मार्ग में भगवान परशुराम से संबंधित सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों को मोह लिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु एवं नागरिकों द्वारा फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

कोर्ट रोड पर कमल वशिष्ठ एवं विनोद कुमार शर्मा द्वारा विशेष रूप से भगवान परशुराम की आरती उतारी गई, जिसने माहौल को और अधिक पावन बना दिया। शोभायात्रा का समापन परशुराम भवन, पक्का घाट मंदिर पर हुआ, जहां भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति की गई।

इस आयोजन में भगवान परशुराम संघ बागपत के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, स्थानीय श्रद्धालु एवं सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पक्का घाट आश्रम प्रभारी, धार्मिक सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी भागीदारी की और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई

इस अवसर पर हीरालाल शास्त्रीजयपाल शर्माविजय कौशिकगगन गौड़राकेश मोहन शर्माअजय शंकर शर्माकपिल आलम्बायनहिमांशु शर्माप्रदीप शर्माहरेंद्र दीक्षितआशुतोष कौशिकपं० सोमदत्त शास्त्रीसंजय कौशिकस्वतंत्र शर्मापवन कुमार शर्माआकाश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक।


संघ की ओर से विशेष आभार

भगवान परशुराम संघ बागपत के महासचिव गगन गौड़ ने सभी श्रद्धालुओं, प्रशासनिक सहयोगकर्ताओं और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button