सिंगरौली ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा

जय श्री परशुराम के उद्घोष से गूंजी ऊर्जाधानी
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली रविवार को सिंगरौली जिला मुख्यालय में ब्राह्मण समाज के द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अपरान्ह 4 बजे नगर निगम कार्यालय शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर मे समागम हुआ। जहां विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था।
शोभायात्रा का आयोजन सिंगरौली के ब्राह्मण समाज के द्वारा किया गया। इस दौरान परशुराम की वेशभूषा में झांकी सजाई गई थीं। जहां हजारों की संख्या मे विप्र जनो ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए 3 किमी पैदल यात्रा की। इस यात्रा में शामिल विप्रजनो का जगह-जगह सर्व समाज के लोगों ने स्वागत किया गया।
पंडाल लगाकर किया गया स्वागत
शोभा यात्रा के दौरान सर्वसमाज की सहभागिता दिखी। रास्ते भर में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए भगवान परशुराम का पूजा अर्चना की तथा यात्रा में शामिल विप्र जनों को जलपान कराते हुए उन्हें आगे के लिए रवाना किया।
चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस
मुख्यालय बैढ़न मे विप्र जनों का उमड़े जनसैलाब को देखते हुए पुलिस चप्पे-चप्पे पर अपने दल बल के साथ तैनात रही। ताकि इस शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई विघ्न पैदा ना होने पाए।
इस मौके पर ज्वालामुखी माई के प्रधान पुजारी इश्लोकी प्रसाद मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह सहित नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, महापौर रानी अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर अरविंद सिंह चंदेल, समाज के अगुआ अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी कुमार दुबे, राम अशोक शर्मा, राम बहादुर दुबे, राजेश तिवारी, सीपी शुक्ला, उमेश उपाध्याय, राजेंद्र दुबे, दिनेश पाण्डेय, गोपाल दास दुबे, मुकेश तिवारी, पार्षद प्रेम सागर मिश्रा, पार्षद भारतेंदु पाण्डेय, पार्षद सीमा जायसवाल, बिनोद चौबे, अरुण चौबे, संदीप शुक्ला, अवनीश दुबे,
पार्षद रामगोपाल, अनिल कुमार तिवारी, मनोज दुबे, सूरज पाण्डेय, विनोद दुबे, भगवान तिवारी, सरोज पाण्डेय, हरि गोविंद पाण्डेय, राम दयाल पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, राम सजीवन पाण्डेय, विजय उपाध्याय, श्याम नरेश उपाध्याय, वशिष्ट उपाध्याय, डीएन शुक्ला, मनोज पाण्डेय, शतानंद दुबे, सुरेश पाण्डेय(फौजी), अशोक पाण्डेय, पिंटू पाण्डेय, अमरेश तिवारी, प्रवीण तिवारी, जितेंद्र दुबे, अभय तिवारी, नवीन तिवारी, संतोष पाण्डेय, भुपेन्द्र तिवारी, अरविंद तिवारी, अभिमन्यु नाथ पाण्डेय, किसन पाण्डेय, करण पाण्डेय, अरविंद दुबे, गप्पू शुक्ला, अंकित दुबे, आशीष शुक्ला सहित तमाम सनातनिय लोग उपस्थित रहे।
