अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हुई बैठक नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक ज्ञान ज्योति मोंटेसरी स्कूल में आयोजित की गई जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए नगर कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। राजीव कुमार भटनागर को पुनः नगराध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं महामंत्री की जिम्मेदारी कुलदीप भटनागर और विनीत सक्सेना को तथा उपाध्यक्ष पद पर सुभाष सक्सेना को नियुक्त किया गया । महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष अल्पना सक्सेना तथा नगर महामंत्री श्वेता भटनागर को बनाया गया। सरिता भटनागर को उपाध्यक्ष एवं नेहा भटनागर को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही युवा नगराध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र कुमार सक्सेना उर्फ रानू को जिम्मेदारी दी गई। जिला पदाधिकारियों ने समस्त चुने गए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और आशा व्यक्त की कि समस्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में और तेजी से कार्य करेंगे। इस बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव कमल सक्सेना, जिलाध्यक्ष रामपुर कृष्ण सेवक सक्सेना और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनू सक्सेना, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशीष सक्सेनाके साथ साथ सुभाष भटनागर, राजीव भटनागर, सुमित भटनागर, कुलदीप भटनागर, कमल वीर सक्सेना, सुभाष सक्सेना, विनीत सक्सेना, सतेंद्र सक्सेना उर्फ रानू, सोनू सक्सेना, प्रदीप भटनागर, सरिता भटनागर, श्वेता भटनागर, अल्पना सक्सेना, नेहा भटनागर, रुचिका भटनागर, पिंकी भटनागर सहित अनेकों लोग रहे।