भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ आए सीकर ,बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सीकर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रविवार को अल्प प्रवास पर सीकर आए। यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भावभीना स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से देशहित व पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में आगे बढक़र सहयोग करने के लिए कहा।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवाँ, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, पूर्व विधायक केडी बाबर, पूर्व प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, नीलम मिश्रा, रमेश जलधारी, जितेंद्र सिंह कारंगा, महेश खोखर, रतनलाल सैनी, वरूण कुशलेश शर्मा, इंद्र शर्मा, सुरेश सैनी, मुकेश नायक आदि मौजूद रहे।