सिंगरौली

जिले में परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सिंगरौली: रविवार दोपहर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बैढ़न में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ माजन मोड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण से हुआ तथा समापन बैढ़न स्थित हनुमान मंदिर में हुआ। समापन के पश्चात हनुमान मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर को शिव मंदिर में भगवान परशुराम का विधिवत आह्वान तथा पूजन अर्चन के पश्चात लगभग चार बजे शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा जैसे ही निकलने वाली थी, तभी अचानक मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश शुरू हो गई। लेकिन हजारों की संख्या में लोग शोभायात्रा में चलते रहे। गाजा बाजा और आकर्षिक झांकियों से सजे भगवान परशुराम के वंशज लोगों को आकर्षित कर रहे थे। 

शोभा यात्रा में भगवान विष्णु के छठे अवतार, परशुराम की जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान हो उठा। समाजसेवियों द्वारा शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज की इस विशाल शोभा यात्रा में विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी शिरकत की। बता दें कि भगवान परशुराम विष्णु जी के छठे अवतार हैं। मान्यता है कि कलियुग में मौजूद 8 चिरंजीवियों में से एक भगवान परशुराम जी भी हैं, जो आज भी धरती पर मौजूद हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम का नाम पहले राम था। लेकिन महादेव ने उन्हें शस्त्र विद्या दी थी। प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें ‘परशु’ (फरसा) दिया। परशु मिलने के कारण उनका नाम परशुराम पड़ गया।

इसके साथ ही शिव जी ने उन्हें श्रेष्ठ योद्धा का वरदान भी दिया था। कहा जाता है कि परशुराम का जन्म ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए हुआ था। वे युद्ध कला में माहिर थे, उन्होंने भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और कर्ण जैसे कई योद्धाओं को शिक्षा दी। मान्यताओं के अनुसार, कलियुग में भगवान विष्णु कल्कि के अवतार में जन्म लेंगे, तब भी परशुराम उन्हें युद्ध की नीतियां सिखाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button