राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

अखिलेश यादव बोले-भाजपाई कपटजीवी

केजरीवाल का आरोप मुक्त होना उनके लिए 'नैतिक मृत्युदंड', जैसा

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केजरीवाल का कथित शराब घोटाले में आरोप मुक्त होना भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड जैसा है। केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आरोप मुक्त करार दिए जाने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड करार दिया है। उन्होंने भाजपा को कपटजीवी करार दिया है।
उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।
जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ आदमी कर ही नहीं सकता है।
आजादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो ह्यसंगी-साथीह्ण देश के दुश्मनों से मिले हुए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को फाँसी के फंदों तक पहुँचाने के लिए, आजादी के दीवानों के खिलाफ मुखबिरी जिनका काम रहा है और जो देश को गुलाम बनानेवाले साम्राज्यवादियों के माफी-वजीफे पर रहकर अपनी भूमिगत भूमिका निभाते रहे हैं, छल-छलावे के वो विचारवंशी भाजपाई, आज किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। भाजपा के लिए ये समाचार किसी ह्यनैतिक मृत्युदंडह्ण से कम नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button