उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरख ब्लॉक में पुनर्गठन एवं महिला मोर्चा गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बाराबंकी (हरख)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद बाराबंकी की हरख ब्लॉक इकाई के पुनर्गठन एवं महिला मोर्चा के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सतरिख प्रथम, ब्लॉक हरख में किया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार हेतु प्रमुख रूप से देवव्रत, अभिषेक श्रीवास्तव, तथा अभिनव दीक्षित को उपाध्यक्ष की भूमिका में मनोनीत किया गया। महिला मोर्चा के गठन में पुनीता वर्मा को अध्यक्ष, सरिता वर्मा को संरक्षक, सत्या श्रीवास्तव को महामंत्री, संगीता बिन्द को कोषाध्यक्ष, फराह फातिमा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा तृप्ति पटेल को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं नीलम सिंह, ज्योति सिंह, , मारिया फातिमा, एकता पाल, और प्रियंका सिंह, दीपिका मिश्रा ,अंजू वर्मा, रोमा रंजन, रश्मि श्रीवास्तव ,चंचल ,ज्योति सिंह, बबीता गौतम ,प्रियंका सिंह ,कामिनी वर्मा ,अर्चना विक्रम सिंह को भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता सरिता वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, मंत्री विजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अमित वर्मा, तथा मनोज वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप कुमार वर्मा एवं महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव थे। उपाध्यक्ष राकेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकिशन जी, अरुण कुमार वर्मा, नीरज कुमार श्रीवास्तव, गौतम सोनी , आलोक सिंह, आफताब अनवर, सजीवन राम, अभिनव दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, व देवेश पांडे की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। शिक्षकों में संगठन के प्रति उत्साह एवं जागरूकता का यह आयोजन एक सशक्त एवं सक्रिय संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।