सपा नेता रामगोपाल यादव का विवादित बयान, व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
मुरादाबाद।रामगोपाल यादव ने पहले व्योमिका सिंह का नाम गलत लेकर उन्हें ‘दिव्या सिंह’ कहा। मंच पर मौजूद सपा सांसद आदित्य यादव के टोकने पर उन्होंने सुधार करते हुए व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी का उल्लेख किया।
बिलारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव की याद में बिलारी विधानसभा क्षेत्र में मूर्ति स्थापना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से व्योमिका सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।
व्योमिका सिंह हरियाणा की अनुसूचित जाति से हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामगोपाल यादव ने पहले व्योमिका सिंह का नाम गलत लेकर उन्हें ‘दिव्या सिंह’ कहा। मंच पर मौजूद सपा सांसद आदित्य यादव के टोकने पर उन्होंने सुधार करते हुए व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी का उल्लेख किया। इसी दौरान उन्होंने कहा, “आपको बता दूं व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव हैं, एयर मार्शल पूर्णिया जिले के यादव हैं।”
रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि एक को मुसलमान समझ कर गालियां दी गईं, एक को राजपूत समझ कर कुछ नहीं कहा गया और भारती के बारे में जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह बातें अखबारों में आईं तो लोग सोचने पर मजबूर हो गए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “जब मानसिकता खराब होती है, तो लोग सेना की उपलब्धियों को अपनी उपलब्धि बताने लगते हैं।”
रामगोपाल यादव की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान की तीखी आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों ने इसे समाज को बांटने वाला बयान करार दिया है और सपा नेतृत्व से जवाब मांगा है।