सिंगरौली

जिले में कैविनेट मंत्री का दौरा: इधर बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी कर नवानगर पुलिस को दी खुली चुनौती

जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर भकुआर गांव में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

सिंगरौली । एक तरफ जहां सिंगरौली जिले में कैविनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का दौरा है वहीं जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी कर नवानगर पुलिस को खुली चुनौती दी है। स्थिति यह है कि दिन हो चाहे रात चोर पुलिस को चकमा देकर चोरी के बड़े-बड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने उक्त चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देकर ये साबित कर दिया है कि क्षेत्र में पुलिस की दहशत पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है और चोरों के हौसले बुलंद है। बतादे कि सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के भकुआर निवासी में सतीश पाण्डेय पिता आत्माराम पाण्डेय के यहां आज दिनांक 16/5/25 को दोपहर में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़ कर अलमारी में रखे लाखों के जेवरात सहित नगदी चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना पीड़ित सतीश पाण्डेय ने नवानगर थाने को दी है।

भकुआर गांव में दिनदहाड़े लाखों की चोरी दहशत:

पीड़ित सतीश पाण्डेय ने बताया कि वह 16 मई को सुबह 10 बजे उनका छोटा भाई अजय पाण्डेय मकान में तला बंद कर कॉलेज चला गया। 1 बजे के लगभग जब वह घर पर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। आनन फानन में जब वह घर के अन्दर घुसे तो देखा की सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। आलमीरा लाकर और सूटकेस के ताले टूटे हुए पड़े हैं। सतीश पाण्डेय के अनुसार आलमीरा में रखें 50 हजार रूपए नगद सहित सोने का मंगलसुत बड़ा वाला 1नग, लेडीज अंगूठी 1नग, मांगटीका सोने का 1नग, कान का झुमका एक नग, कमर करधनी चादी का एक नग, छागर चादी का एक नग, चादी का पायल एक नग, लाकेट सोने का एक नग आदि। अज्ञात चोरों ने सुने घर का फायदा उठाते हुए पार कर दिया।

डायल 100 ने किया मुआयना, मौके पे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे भी पहुंचे

घटना की जानकारी लगते ही भाजपा के तेज तर्रार नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे मौके पर पहुंच पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि उनका टीआई से बात हो चुकी है इस तरह के दुस्साहसिक व्यक्ति वह चाहें जो भी होगा जल्द ही सलाखों के पिछे होंगा। उधर घटना की जांच करने पहुंचे डायल 100 के संदीप पाण्डेय ने पीड़ित परिवारों से घटना की पूरी जानकारी हासिल की। जहां उन्होंने घर का और बदमाश कहां से घुसे इसका पूरा मुआयना किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button