अमरोहा

अमरोहा में महिला अधिकारी पर मंत्री की विवादित टिप्पणी:कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर कांग्रेस का विरोध, कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो अमरोहा
अमरोहा l उत्तर प्रदेश 

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। अमरोहा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मंत्री की टिप्पणी अमर्यादित और अशोभनीय है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि यह टिप्पणी एक सैन्य अधिकारी का अपमान है। साथ ही यह पूरी नारी जाति और भारतीय सेना का भी अपमान है। उन्होंने मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन में शाहिद खेड़ी, जिशान, इकबाल अंसारी, तालिब इदरीसी, शमीम अब्बासी, नजरूदीन, जुबैर सेफी, शहजाद, शेर सिंह, रिंकू पंवार, विपिन कुमार, संदीप चौधरी और चौधरी सुखराज सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button