गोविन्दपुरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

मनोज त्यागी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,।
मोदीनगर, मातृभूमि सेवा संघ द्वारा भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में गोविन्दपुरी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत शहीद मेजर सतीश दहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई। समापन भगत सिंह चौक पर भारत माता की प्रतिमा के समक्ष आरती के साथ किया गया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों से माहौल को देश प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली भी इस देशभक्ति यात्रा में शामिल रहे और देश के जवानों को नमन किया।
मातृभूमि सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों का सफाया कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय को सैनिकों के इस अद्भुत साहस और समर्पण पर गर्व होना चाहिए।
इस मौके पर लोकेश ढोडी, विकास भारतीय, नीरज शर्मा, सिद्धार्थ ठाकुर, पवन शर्मा, मोहित सोनी,आशुतोष सक्सेना, डॉ. रूपा त्यागी, खुशाल नेगी, पवन चौधरी, डॉ. राहुल, अविनाश झा, विनय सिंघल, योगेश, पुनीत बत्रा, नितिन शर्मा, प्रदीप पांडे, शिवम कोहली और आलोक ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।