पांडेयडीह हटिया बाजार में सब्जी विक्रेताओं के बीच वितरित किया छाता सह- गमछा

संतोष कुमार दे
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, धनबाद (झा०खं०), भीषण गर्मी और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए धनबाद जिले के पांडेयडीह( सीजुआ) स्थित हटिया बाजार में सब्जी एवं फल विक्रेताओं, रेहड़ी वालों और दिहाड़ी मजदूरों के बीच छाता और गमछा का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष मिली दत्ता के मार्गदर्शन में, प्रज्वला महिला मंडल (सिजुआ क्षेत्र) के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समिति की अध्यक्ष श्शर्मिष्ठा चक्रवर्ती ने स्वयं उपस्थित होकर 60 से अधिक लाभार्थियों के बीच यह सामग्री वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारा महिला मंडल हमेशा से सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित रहा है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही हमारा उद्देश्य है और आगे भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी।” छाता और गमछा पाकर सभी लाभार्थियों ने प्रज्वला महिला मंडल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुलक्षणा सिंह, भाषवती कुंडू, बबीता दास सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थी।