शामली

शहीदो को याद कर निकालीं गई भाव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

कांधला। शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा न कार्यकर्ताओ सहित सर्व समाज ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की।

शनिवार को भाजपा के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद नगर के श्री मनकामेश्वर नीलकंठ एवं दुर्गा मंदिर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ भाजपा के एमएलसी वीरेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी, राजनैतिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरा। तिरंगा यात्रा रेलवे रोड, मौहल्ला सरावज्ञान, मौहल्ला खैल, मौहल्ला रायजादगान, हरिजन चौपाल, आर्य समाज मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मैन बाजार से होते हुए वीर अब्दुल हमीद चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जलपान कराते हुए स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद निर्वाल  ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। सैकड़ों आतंकवादियों को मार दिया। वही वीरेन्द सिंह  ने कहा कि हमारी सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है, भारतीय सेना ने मात्र 22 मिनट में ही पाकिस्तान में उसके नौ सबसे बडे आंतकी ठिकानों को तबाह करके अपनी क्षमता का लोहा पूरे विश्व को मानने के लिए मजबूर किया। को तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष डा रश्मिकांत जैन, ब्लॉक प्रमुख डा विनोद मलिक, तरूण अग्रवाल, नावेद जंग, हाजी इस्लाम, नवीन मलिक, नवाज प्रधान, तनवीर जंग,, इन्द्रपाल, सुबोध भारतीय, रणधीर प्रधान, अमन मित्तल, व्यापारी ईश्वर दयाल कंसल, पूर्व सभासद जहांगीर, सभासद यशु सैनी, समाजसेवी जुनैद अली,दीपक गुप्ता, सर्वेश वर्मा, सुधा तोमर के सहित सैकडों नगरवासी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button