आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आप का “सफ़ाई अभियान”

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नंगला जमालपुर, वि. स. जानी खुर्द” में जाने का रास्ता कच्चा है, जिस पर कीचड़ है। दोनों तरफ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। लोगों ने बताया कि डॉक्टर आते नहीं हैं और ज्यादातर अस्पताल बंद रहता है। योगी आदित्यनाथ सरकार में सरकारी अस्पतालों का बेडागर्क हो गया है।
आज आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीयो ने अस्पताल जाने वाले रास्ते पर सफ़ाई अभियान चलाकर बड़ी-बड़ी झाड़ियों को काटकर हटाया और रास्ते को साफ किया, ताकि यह मार्ग सुगम और उपयोग योग्य बन सके। इसके अतिरिक्त, रास्ते पर चुना डाला गया, इस प्रयास से न केवल रास्ता साफ हुआ, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए अस्पताल तक पहुंच आसान हो सकी।
अंकुश चौधरी ने कहा, BJP आपको बर्बादी दे सकती है, स्कूल-अस्पताल नहीं। “इस रास्ते और अस्पताल की हालत वर्तमान सरकार की नाकामी का जीता-जागता सबूत है। इस सफ़ाई अभियान के जरिए हम सरकार इन समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं।