भारतीय जनता पार्टी ने आयोजित किया महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन।

पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती स्मृति को समर्पित रहा सम्मेलन।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। पुण्य श्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला मे महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन बैढ़न के अटल सामुदायिक भवन में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह उपस्थित रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। इस सम्मेलन में जिले भर से आईं महिला जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता निभाई। ग्रामीण निकाय की महिला जनप्रतिनिधियों में पंच से लेकर जिलापंचायत सदस्य तथा सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष तक की उपस्थिति रही। इसी प्रकार नगरीय निकायों से पार्षद से लेकर परिषद अध्यक्ष तक की जनप्रतिनिधियों ने सम्मेलन मे हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर तथा पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ तथा स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिया। अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष जी ने समस्त अतिथियों तथा जिले भर से आई महिला जनप्रतिनिधियों का अभिवादन किया। जिलाध्यक्ष जी ने लोकमाता के जीवन से जुड़ विभिन्न पहलुओं को साझा किया तथा उनके बाल्यकाल से लेकर 30 वर्षों के शासनकाल मे दिये उनके योगदान को बताया।
विधायक रामनिवास शाह ने लोकमाता के शासनकाल पर नारी उत्थान के लिए गए कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने नारी शिक्षा, विधवा विवाह पर उनके किये गये उत्कृष्ट कार्यों को बताया। उन्होंने उनकी शासन की कार्यशैली को अपने अंतर आत्मसात करने के लिये महिला जनप्रतिनिधियों को प्रेरित किया तथा अपने अधिकारों के अनुसार जनहित के कार्यों के लिए महिलाओं को दूसरे की निर्भरता को छोड़ स्वयंसिद्धा बनने का आह्वान किया।
लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद जिन काल्पनिक महापुरुषों के बारे में हमें बताया गया वो वास्तविक महापुरुष नहीं थे। इतिहास के वास्तविक नायकों को अब हमारी सरकारें सम्मानित कर रही हैं जिनमे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी प्रमुख हैं। आज 300 साल बाद हम उनके कृतित्व को सामने लाकर नारीशक्ति की प्रेरणा को सम्मान दे रहे हैं और उनकी जयंती समारोह मना रहे हैं।
मुख्य एवं राज्यमंत्री राधा सिंह ने अपने वक्तव्य मे कहा कि हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने इस बार लोकमता की कर्मभूमि इंदौर मे कैबिनेट की बैठक कराई तथा लोकमता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई ने देश भर के शिवालयों का पुनर्निर्माण किया तथा सपतपुरियों का निर्माण कराया। भगवान शिव की महान भक्तिनी अहिल्याबाई होलकर जी अपने राज्य मे कोई भी निर्णय भगवान शिव को साक्षी मानकर लेती थीं तथा वो जितनी ही कोमल हृदय की थी उनके निर्णय उतने ही कठोर होते थे। मंत्री जी ने समस्त महिला जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप अच्छे से अच्छा काम करें, शासन के बजट का सदुपयोग करें तथा विकास की जो भी योजनाएं आती हैं उनका लाभ सत प्रतिशत अपने क्षेत्र की जनता को देने का प्रयास करें।
मंच का संचालन इस कार्यक्रम की सह संयोजक एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल ने किया तथा आभार प्रकटन कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य, सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, राम सुमिरन गुप्ता, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह, सरोज शाह, चंद्रिका वैश्य, अरविंद दुबे, जिलामंत्री पूनम गुप्ता, अरविंद तिवारी , जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष संदीप झा, कमलेश वर्मा वरिष्ठ नेत्री आशा यादव, किरन सागर, नम्रता सिंह, कुसुम शाह, ज्योति वर्मा, दुर्गा कनौजिया, विजया सिंह, देववंती गुप्ता, पिंकी सिंह, सत्यभामा सिंह, रश्मि सिंह तथा सैकड़ों की संख्या मे महिला जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।