बरेली

किशोर चंद्र कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बीनू सिंह को किया सम्मानित 

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो।

बरेली, फरीदपुर। आर्य समाज मंदिर फरीदपुर में चल रहे साप्ताहिक यज्ञ  के उपरांत किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज की  प्रधानाध्यापिका बीनू सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्य समाज मंदिर के प्रधान विजय बहादुर गौड़ की टीम द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा आर्य समाज एक संगठन नहीं बल्कि विचारधारा है यह एक ऐसा आंदोलन जो सत्य धर्म और समाज सेवा के मूल्य पर आधारित है स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित यह संस्था आज भी शिक्षा सामाजिक सुधार और वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रही है। आर्य समाज हमें सिखाता है कि जीवन में केवल पूजा नहीं, बल्कि सेवा समानता और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है, यह संस्था नारी शिक्षा बाल विवाह उन्मूलन और अंधविश्वास के खिलाफ हमेशा से उठती आई है ,सच कहूं तो आर्य समाज हमारे समाज का एक उज्जवल दीपक है, जो अज्ञान के अंधकार को दूर करने में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर राम नरेश गौड़, भूदेव तोमर, मनुवीर सिंह, श्यामलाल कश्यप विजेंद्र गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सोहनलाल, अजय जयसवाल, सुधीर अग्रवाल, सत्य देव शास्त्री, ओमकार कठेरिया पर्वत सिंह आदि सनातन प्रेमी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button