गोड्डा

ग्राम प्रधान हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात गिरफ्तार

  – जमीन मामले में सुपारी देकर कराई गई थी हत्या।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

गोड्डा / बोआरीजोरी : बीते दिनांक 19 मई 2025 को प्रातः बोआरीजोरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के गला दबाकर हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की पहचान साहेबगंज जिला के मिर्जाचौकी ग्राम फूलोलक्ष्मी के ग्राम प्रधान तालु मुर्मू के रूप में हुई मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर बोआरीजोर थाना कांड संख्या 24/2025 सुसंगत धाराओं में दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा के नेतृत्व में एक विशेष टीम (एसआईटी) का गठन कर कांड के उद्भेदन और संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। गठित विशेष टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सिम कार्ड, मृतक का मोबाईल, घटना में इस्तेमाल किया गया मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया है। अनुसंधान के क्रम में जमीन हेतु सुपारी लेकर हत्या करने की बात प्रकाश में आई है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तो ने घटना में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। जिन्हे आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं मामले के उद्भेदन के बाद गोड्डा एसपी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो० मोबीन अंसारी, उम्र करीब 38 वर्ष, पे० स्व० हप्फाजुद्दीन अंसारी, सा० फूलोलक्ष्मी, थाना मिर्जाचौकी, जिला साहेबगंज, मो० असलम उम्र करीब 27 वर्ष, पे० मो० मुस्लिम, सा० हनवारा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा, मो० अलताफ, उम्र करीब 23 वर्ष, पे० शाह बसीर, सा० कुशमारा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा, पिन्टु राय, उम्र करीब 19 वर्ष, पे० बिन्देश्वरी राय, सा० कुशमारा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा, अरविन्द कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पे० अशोक प्रसाद गुप्ता, सा० कुशमारा, थाना हनवारा, जिला गोड्डा, सुभाष ठाकुर, उम्र करीब 52 वर्ष, पे०स्व० रामधानी ठाकुर, सा०- भेलाटिकर, थाना ठाकुर गंगटी, जिला गोड्‌डा, लखन मराण्डी, उम्र करीब 50 वर्ष, पे० स्व० फागु मराण्डी, सा० धनबासा, थाना मिर्जाचौकी, जिला साहेबगंज के रूप में हुई।

वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान छापेमारी में सात अलग अलग कम्पनी का स्मार्ट फोन, एक बजाज पल्सर मोटरसाईकिल काले ब्लू रंग का, एक की-पैड मोबाईल (घटना में प्रयुक्त), एक लावा कंपनी का की-पेड मोबाईल (मृतक का फोन) बरामद किया गया। उक्त छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा, चन्द्रशेखर आजाद, पु०नि० बोआरीजोर प्रभाग बीरेन्द्र पासवान, थाना प्रभारी पु०अ०नि० ध्रुव कुमार, बोआरीजोर थाना, थाना प्रभारी पु०अ०नि० पंकज कुमार, ठाकुरगंगटी थाना, थाना प्रभारी पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, मेहरमा थाना, थाना प्रभारी पु०अ०नि० राजन कुमार राम, हनवारा थाना, थाना प्रभारी पु०अ०नि० अनित मार्की, बलबड्डा थाना, पु०अ०नि० राज गुप्ता, महागामा थाना, पु०अ०नि० जुगनु महथा, मेहरमा थाना, पु०अ०नि० सुरेश बुरीउली, बोआरीजोर थाना, स०अ०नि० सहदेव प्रसाद, मेहरमा थाना, स०अ०नि० शैलेन्द्र शर्मा, बोआरीजोर थाना, स०अ०नि० अरविन्द साह, बोआरीजोर थाना, स०अ०नि० संतोष साह, बोआरीजोर थाना, निशांत पाण्डेय एवं तकनीकी शाखा टीम, सशस्त्र बल बोआरीजोर थाना शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button