बरेली

अहिल्याबाई होलकर की जीवन यात्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ने किया

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो ।

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा माता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन  आई एम ए हॉल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने किया शुभारम्भ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहकारिता मंत्री/जिला प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौड़, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद प्रमुख रूप से मौजूद रहे । आई एम ए सभागार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा भाजपा ने 1988 के अधिवेशन में तय किया था। अयोध्या में पावन मंदिर का निर्माण करेंगे और मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ। आज उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमन में भाजपा का बहुमत है रानी अहिल्याबाई होलकर 31 में 1725 को कुशल शासक के रूप में उन्होंने शासन में भी अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए कार्य किया ! 500 महिलाओं की बटालियन का निर्माण किया सेवा भाव का समर्पण रखा जीव जंतु के प्रति प्यार और स्नेह रहा और अहिल्याबाई होलकर के जीवन से हम सबको शिक्षा लेनी चाहिए।

विधानसभा सम्मेलन मे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सहकारिता मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार/जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर,सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट,निवोदिता श्रीवास्तव डॉ तृप्ति गुप्ता, नीलम जेठा,एस सी/एस टी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया, गुलशन आनंद, प्रत्तेश पांडे,डॉ सी पी एस चौहान, श्रुति गंगवार, महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) , विष्णु अग्रवाल, जेपीएस पाल, शालिनी जोहरी, सतीश कातिव, अमन सक्सैना, योगेश कुमार, राजकिशोर कश्यप, संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र शुक्ला, विशाल गुप्ता, गौरव गुप्ता, विपिन भास्कर, अजय चौहान एवं समस्त  महानगर, पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद गण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button