अमरोहा

ज्येष्ठ और वट अमावस्या पर ब्रजघाट में उमड़ी भीड़

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया दान-पुण्य, हाईवे पर लगा जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा , गजरौला l अमरोहा के गजरौला स्थित तीर्थ नगरी ब्रजघाट और तिगरी में ज्येष्ठ एवं वट अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रह्ममुहूर्त में गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालु सोमवार देर रात से ही ब्रजघाट पहुंचने लगे थे। सूर्योदय से लेकर सुबह 10 बजे तक गंगा स्नान का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं ने वेदांत मंदिर, अमृत परिसर मंदिर, हनुमान मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन किए। हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे। कई श्रद्धालुओं ने गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराया। साथ ही अन्न-धन और वस्त्र दान किए। गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। तिगरी गंगा धाम में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण नेशनल हाईवे 9 पर जाम लग गया। ब्रजघाट गंगा पुल पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। पुलिस की मौजूदगी में वाहन धीमी गति से चलते रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button