गोड्डा

जिला कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई 61वीं पुण्यतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में मंगलवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद शाह ने इस महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर यह बताया कि भारत को आधुनिक भारत बनाने में इनकी क्या भूमिका रही। वहीं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का कुशल विचार, व्यवहार और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश के लिए किए गए उनके कार्यों को बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार झा, उपाध्यक्ष धर्मकांत दास, महासचिव कुंदन कुमार ठाकुर, प्रियव्रत झा, कार्यालय प्रभारी सोनी सिंह, प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर शाह सहित जिला कांग्रेस प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button