गोड्डा

विवेक कुमार ठाकुर ने 86.8% अंक लाकर गाँव, पंचायत और जिले का नाम किया रौशन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

संसाधनों की कमी भी नहीं रोक सकी सफलता की उड़ान, डॉक्टर बनने का है सपना

गोड्डा : जिला अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी विवेक कुमार ठाकुर ने दसवीं परीक्षा में 86.8% अंक प्राप्त कर अपने गाँव, पंचायत और पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिजन, शिक्षक और ग्रामीण गौरव महसूस कर रहे हैं।विवेक बचपन से ही सौम्य स्वभाव, अनुशासन और लगनशीलता के लिए पहचाने जाते हैं। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण और निरंतर मेहनत ही उनके इस शानदार प्रदर्शन का कारण बनी। उनके पिताजी एक प्रैक्टिस चिकित्सक हैं और सीमित संसाधनों के बीच भी उन्होंने विवेक की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।विवेक का सपना है कि वह एक कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करें। वे कहते हैं,बचपन से पापा को लोगों की सेवा करते देखा है। मैं भी उनके पदचिन्हों पर चलकर गरीबों और जरूरतमंदों का इलाज करना चाहता हूँ।विवेक की सफलता पर उनके स्कूल के शिक्षकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा,विवेक जैसा मेहनती और अनुशासित छात्र हर शिक्षक का सपना होता है। हमें गर्व है कि वह हमारे विद्यालय का हिस्सा रहा है।विवेक की सफलता की खबर जैसे ही गाँव में फैली, हर कोई उसे बधाई देने उनके घर पहुँचने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि विवेक ने यह दिखा दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी बाधा रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकती।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button