अमेठी

पं नेहरू की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संघर्षरत है कांग्रेस: अनिल सिंह

61वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी नेताओं ने पं नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गौरीगंज अमेठी। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की61वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद नहीं थे।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि पं नेहरू स्वतंत्र भारत के निर्माता थे।
वर्तमान सरकार पं नेहरू को विचारों पर चोट पहुंचा रही है। नफ़रत और बंटवारे की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी पं नेहरू की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार संघर्षरत है।
युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम् सिंह ने पं नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि वर्तमान डबल इंजन सरकार भारतीय संविधान पर लगातार चोट कर रही है। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है।देश की जनता को सचेत कर वैकल्पिक राजनीति का वातावरण तैयार करने के लिए कांग्रेस ने संविधान बचाओ अभियान शुरू किया है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश मिश्र सेनानी, आनंद सिंह उर्फ राजा ठाकुर, ताहिर फारुकी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button