अमरोहा

महिला आरक्षी की मौत पर परिजनों का विरोध

लखनऊ से अमरोहा पहुंचा शव, परिजनों ने लगाया जाम; निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमरोहा l लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में तैनात 25 वर्षीय महिला आरक्षी रितु का शव देर रात उनके पैतृक गांव भीकनपुर शर्की पहुंचा। परिजनों ने शव को ट्रैक्टर में रखकर हसनपुर-संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। महिला आरक्षी रितु का शव लखनऊ में मंगलवार सुबह उनके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों का आरोप है कि उनकी पिटाई कर हत्या की गई और फिर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया। रितु 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुई थीं और लखनऊ के मुंसिफ कोर्ट में पैरोकार के पद पर तैनात थीं। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। तीन महीने पहले उन्होंने अपनी दो छोटी बहनों रिंकल और शीतल की शादी कराई थी।

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के आश्वासन पर परिजनों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही वे अंतिम संस्कार में पुलिस द्वारा उचित सम्मान न दिए जाने से भी नाराज थे। मृतक के पिता खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी मौत से परिवार में 14 वर्षीय भाई मनीष, 16 वर्षीय बहन रमा और मां सुमन का रो-रो कर बुरा हाल है। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बृजघाट गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button