अमेठी

संविधान बचाना हर नागरिक का कर्तव्य- किशोरी लाल शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। बुधवार को नैना रिसार्ट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो से आये वक्ताओं में वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि आजादी के पहले हम अंग्रेजों की प्रजा थे। महारानी विक्टोरिया हमारी रानी थी संविधान ने हमें नागरिक होने का अधिकार दिया है। हमें किसी भी हुकूमत को यह ताकत नहीं देनी है कि हम फिर से प्रजा हो जाएं।
चिंतामणि मिश्र ने संवैधानिक साक्षरता की बात कही उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी संविधान की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक नहीं है इसके लिए जागरूकता अभियान चलना चाहिए प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्तव्य और अधिकार पता होने चाहिए। ब्लॉक स्तर न्याय पंचायत स्तर और पंचायत स्तर तक संगोष्ठी आयोजित की जाए चौपाल लगाई जाए संविधान पर चर्चा हो।
सेवानिवृत प्रोफेसर संतलाल ने कहा कि संविधान हमें समस्त मानवीय शक्तियां प्रदान करता है। संविधान के प्रमुख खंडों को लोगों में वितरित कराया जाए। जिससे कि आमजन को भी संविधान के विषय में जानकारी हो सके।
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में संविधान बढ़ाने की मुहिम छेड़ी है।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और हमारे नेताओं ने संविधान को हमेशा मजबूती प्रदान की है। संविधान में जब संशोधन की भी आवश्यकता पड़ी तो उसे जनता के अनुरूप किया गया। आज विरोधी शक्तियां संविधान को बदलकर संस्थाओं को नष्ट करने का प्रयास कर रही हैं। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस देश को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं हम सब उनकी इस लड़ाई में एक सिपाही की तरह हैं। अगर हम आज इस लड़ाई में हिस्सा नहीं लेंगे तो आने वाली पीढ़ियां हमें कोसेंगे कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। इसलिए आज हम लोग आराम से हैं। इसी तरह हमें आने वाली पीढियो के लिए संविधान बचाने की लड़ाई को दूसरा स्वत्रंतता संग्राम मान कर लड़ना होगा।
अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने आये हुए अतिथियों और कांग्रेस जनों का स्वागत कर बंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ
संगोष्ठी समापन पर नगर पालिका जायस अध्यक्ष श्री मती मनीषा चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button