दिल्ली

विक्रम चौहान राष्ट्रीय मज़दूर पार्टी (जार्ज फर्नांडिस)के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। प्रकृति भक्त फाऊंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव विक्रम चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर मज़दूरों, किसानों और आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज़ उठाने वाली राष्ट्रीय मज़दूर पार्टी (जार्ज फर्नांडिस) का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने यह निर्णय चौहान के सामाजिक योगदान, नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका को देखते हुए लिया गया है।
उन्होंने युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए नशामुक्ति जागरूकता अभियान के संस्थापक सुशील खन्ना के नेतृत्व में 30 वर्षों से कार्य कर रहे हैं, उन्होंने पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने के लिए अहम भूमिका निभाई है और प्रकृति भक्त फाऊंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर आसीन हैं एवं फाऊंडेशन के अध्यक्ष माननीय राजेश शर्मा के नेतृत्व में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं और दर्जनों बार वह विभिन्न संगठनों द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर सम्मानित भी हो चुके हैं।
यही कारण है कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अनिल चौहान की संयुक्त सहमति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की स्वीकृति से यह नियुक्ति की गई है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि चौहान संविधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और मज़दूर हितों की रक्षा करते हुए दिल्ली में पार्टी संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे।
नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि चौहान को यह ज़िम्मेदारी मिलने के बाद दिल्ली के मज़दूरों किसानों, आम नागरिकों, गरीबों झुग्गी वालों, रेहड़ी पटरी वालों, रिक्शा वालों, ऑटो ड्राइवरों, दुकान में काम करने वाले मज़दूरों को न्याय दिलाने हेतू कड़े कदम उठाये जायेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button