30 मई को मनाया गया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), महिला पर्यवेक्षक , आंगनबाड़ी सेविका एवं पीरामल फाउंडेशन के अरशद अली एवं दुर्गेश दुबे की भागीदारी से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हिरणपुर टुडू दिलीप के उपस्थिति में आंगनबाड़ी सेविका को महिला पर्यवेक्षक एवं पीरामल फाउंडेशन के अरशद एवं दुर्गेश दुबे ने बताया कि माहवारी स्वच्छता मनाने का उद्देश्य समुदाय को मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ना था। सत्र की मुख्य बातें: इस कार्यक्रम मे महिला पर्यवेक्षक टुसू मनी एवं पीरामल फाउंडेशन के अरशद अली, दुर्गेश दुबे ने सभी आंगनबाड़ी सेविका से उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उद्देश्य और इसे मनाने के महत्व के बारे में बताया और साथ में IFA गोली के बारे में भी चर्चा किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य पर एक विस्तृत विषयों में मासिक धर्म चक्र, मासिक धर्म के पीछे के कारण, अपनाई जाने वाली स्वच्छता संबंधी प्रथाए, मासिक धर्म के दौरान भोजन और पोषण, और लड़कियों के लिए सम्मान और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में जागरूकता का समग्र महत्व शामिल था। इसके साथ आंगनबाड़ी सेविका की बैठक में 1000 गोल्डन दिवस के बारे में एवं एनीमिया के बारे में दुर्गेश दुबे एवं अरशद अली एवं दुर्गेश के द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।