रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई, कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत : नगर के बावली रोड़ पर स्थित बड़ौत ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों के साथ में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं व वरिष्ठ जन शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक रविन्द्र आर्य ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन त्याग, सेवा और न्याय का प्रतीक है। उनके द्वारा कराए गए सार्वजनिक निर्माण कार्य आज भी उनके कुशल प्रशासन को दर्शाते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।
भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य व महिला वक्ता के रूप में मौजूद राखी राजपूत ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने हमेशा महिलाओं व गरीबों के विकास के लिए कार्य किये। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर की शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की महिला कल्याण योजनाओं की चर्चा की। इनमें जनधन खाता, शौचालय, उज्ज्वला योजना और निशुल्क राशन जैसी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन समूह अधिकारी मनोज कुमार ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सूनील दीक्षित, एडीओ पंचायत बुद्धिप्रकाश, ग्राम पंचायत अधिकारी पवन राणा, संजीत कुमार, अवनीश कुमार, मनोज प्रजापति, तनू तोमर आदि मौजूद रहे।