अलवर

वन राज्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए

महाराणा प्रताप वीरता, पराक्रम व देशभक्ति की मिसाल – मंत्री  शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अलवर । पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री  संजय शर्मा ने आज वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की जयन्ती के उपलक्ष्य में मोती डूंगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर क्रेन की सहायता से पुष्पमाला पहनाकर श्रद्धांसुमन अर्पित किए। 

वन राज्यमंत्री  शर्मा ने वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप को स्मरण करते हुए कहा कि शौर्य, त्याग, पराक्रम, देशभक्ति और दृढ प्रण की पहचान महाराणा प्रताप का जीवन और उनके वीरता से भरे इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रेरणा स्रोत मातृभूमि भक्त महान योद्वा महाराणा प्रताप राष्ट्र की अस्मिता के प्रतीक हैं। वीर प्रसूता भूमि राजस्थान के शूरवीरों की पंक्ति में उनका नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप, राणा सांगा, पृथ्वीराज चौहान, रानी लक्ष्मीबाई जैसे शूरवीरों हमारे आइडल है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए विदेशी आक्रांताओं को लौहे के चने चबवाए थे। इन महान राष्ट्रभक्तों ने देश की आन-बान की रक्षा करते हुए अपना सर्वत्र न्योछावर किया। युवा पीढी को इन राष्ट्रभक्तों से देशभक्ति की प्रेरणा लेकर देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान बडी संख्या में उपस्थित लोगों ने महाराणा अमर रहे के गगनचुंभी जयकारे लगाए। इसके पश्चात वन राज्यमंत्री ने अपनी नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत मोती डूंगरी पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने 19 मई को मोती डूंगरी स्थित पार्क में वीर शिरोमणी  महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया था। लगभग 50 लाख रूपये की लागत से बनी यह प्रतिमा पंचधातु से निर्मित है। इस प्रतिमा की उंचाई साढ़े 12 फीट और वजन 2 हजार 200 किलोग्राम है। प्रतिमा की स्थापना के बाद यह स्थल अलवरवासियों के लिए एक नया ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र बन गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  अशोक गुप्ता, श्री संजय नरुका,  संजय नरुका, जीतेन्द्र राठौड़, पं. जले सिंह,  गोरधन सिंह सिसोदिया,  प्रमोद विजय,  अरुण जैन, डॉ. के के शर्मा,  सतीश यादव,  महेश निहालवानी,  जीतू सैनी,  सुरेश मेहता,  लोचन यादव,  घनश्याम सोनी,  विष्णु शंकर,  रवि जैन, संध्या मीणा,  सूरजबान गौड़,  दीपक तंवर,  आशुतोष शर्मा,  रविराज चौहान,  प्रकाश अड़चीवल, उम्मेद सिंह चौहान,  नरेंद्र नरूका,  संजीव अग्रवाल,  विजय राजपूत, ममता कंवर,  श्याम यादव,  ओमप्रकाश शर्मा,  कमलकांत जांगिड़,  संजय जैन,  बंटी सरदार,  श्लोक सिंह सरदार,  चतर पटेल,  अजय शर्मा,  सागरयादव, भूपेंद्र राठौर,  दीपक शर्मा,  कपिल जैन सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button