अमरोहा

हसनपुर में महिला से दुष्कर्म का मामला

पीड़िता का मेडिकल जारी, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमरोहा ,आदमपुर : अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ गांव में रहती है। शुक्रवार की रात वह शौच के लिए जंगल गई थी। इस दौरान एक युवक ने उसे बिटोरों के पीछे खींच लिया।

घटना की जानकारी

आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

घटनास्थल का मौका

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी भजनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने दोपहर में घटनास्थल का मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button