पोडै़याहाट मे मछली लदा वाहन व दुध लदा वाहन के बीच जोरदार टक्कर

सड़क पर दोनों वाहन पलटा,दो लोग गंभीर रूप से घायल, मछली का हुआ लूटपाट
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
पोडै़याहाट (गोड्डा) । निर्माणाधीन एनएच 133 फोर लाइन सड़क पर पुणः आमने-सामने दो वाहन की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया है। घटना शनिवार अलहे सुबह की है। मछली लदा पिकअप वाहन हंसडीहा की ओर से गोड्डा की ओर जा रही थी।वही दुसरी ओर से दुध लदा वाहन गोड्डा से देवघर की ओर जा रही थी की एकाएक घटवारी चौंक ओवर ब्रिज के समीप आमने-सामने टक्कर हो गई और दोनों वाहन सड़क पर ही पलट गया। जिसमे दुध लदा चालक चंदन कुमार एवं उपचालक घनश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों घायल कोसी थाना क्षेत्र बिहार बौंसी थाना क्षेत्र के लीला बरन गांव का रहने वाला है। इधर घटना घटित के बाद मछली पूरे सड़क पर बिखर गया था।और घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने बिखरे पड़े मछली की लूटपाट कर ली।जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर ड्यूटी में तनाव सुबोध सिंह को पुलिस बल के साथ घटनास्थल भेजा गया था। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया गया है। दूध लगा वाहन चालक एवं उपचालक घायल है दोनों को स्वास्थ्य उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
