जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोड्डा के तत्वाधान में निकाला जागरूकता अभियान

बासु कुमार मरीक,
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो, गोड्डा (झा०खं०), पोड़ैयाहाट प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम ओमवर तेली टोला प्रखण्ड पोडैयाहाट मे ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा के द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएं, अनाथ, असहाय , वेसहारा बच्चों का उचित संरक्षण देखभाल व भरण पोषण का अधिकार कठिन परिस्थिति में जीवन यापन करने वाले बच्चे जिनका उचित देखभाल ना होने के कारण भविष्य बिगड़ने का खतरा, बाल श्रम अपराध, बाल अपराध आदि शिक्षा का अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजना से सम्बन्धित मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई। 1, शीला मुर्मू आयु 10 वर्ष 2, कमली मुर्मू आयु 8 वर्ष 3, मोनिका मुर्मू आयु 4 वर्ष पिता स्वर्गीय रमेश मुर्मू, माता ताला बेटी हसदा ग्राम ओमवार कठिन परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे बच्चों की जानकारी ली एवं स्पॉन्सरशिप का लाभ दिलाने हेतु कागजी प्रमाण पत्र की आवश्यकता की जानकारी दी गई।