ललमटिया गोली-बारी कांड में दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
ललमटिया (गोड्डा ): बीते 27 मई कि रात्रि में राजमहल परियोजना (ई०सी०एल०), ललमटिया क्षेत्र अन्तर्गत ओ०सी०पी० के पहाडपुर गाँव में हो रहे खनन कार्य में बाधा डालने एवं मजदुरों पर हमला करने के उद्देश्य से कुछ अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली-बारी की घटना कारित की गयी थी। इस घटना में एक ई०सी०एल० कर्मी घायल हुआ था। जिस संबंध में ललमटिया थाना कांड संख्या 44/2025, दिनांक 28.05.205 धारा 121/121 (ए)/122/109/118/132/324(4) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। घटना के उदभेदन एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, कुमार गौरव के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम गठीत किया गया। गठित एस०आई०टी० टीम के द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के आधार पर कांड में संलिप्त पटवारी सोरेन एवं अजीत हेम्ब्रम को पकड़ा गया और दोनों अभियुक्तों का स्वीकारोक्ति बयान लिया गया जिसमें उन्होंने अपने बयान में इस घटना में संलिप्ता की बात स्वीकर करते हुए अन्य अभियुक्तों कि सलिप्ता की बात बताई है। दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा एवं दो गोली को बरामद किया गया है। तत्पश्चात दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
उक्त मामले के उद्भेदन के बाद महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कर मामले की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि ये दोनों अभियुक्त पूर्व के कई कांडो में आरोपित रहें हैं जिसमें ललमटिया थाना कांड संख्या 35/2023, दिनांक 13.04.2023 धारा 307/353 भा०द० वि एवं 27 आर्म्स एक्ट, ललमटिया थाना कांड संख्या 37/2023, दिनांक 26.04.2023 धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट, राजाभीठा थाना कांड संख्या 08/2023, दिनांक 06.03.2023 धारा 307/326/506/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
छापेमारी के दौरान अभियुक्त के पास से दो देशी कट्टा, एक जिन्दा कार्तुस 303, एक मिस फायर कारतूस 303 को बरामद कर जब्त किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति का पहचान पटवारी सोरेन, उम्र 25 वर्ष, पिता मंगल सोरेन, सा० हर्रखा, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा, अजीत हेम्ब्रम, उम्र 27 वर्ष, पिता संझला हेम्ब्रम, सा० हर्रखा, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा के रूप में हुई।
वहीं छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक, बिरेन्द्र पासवान, बोआरीजोर प्रभाग, पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, महागमा प्रभाग, पु०अ०नि० रौशन कुमार, थाना प्रभारी, ललमटिया थाना, पु०अ०नि० धुर्व कुमार, थाना प्रभारी, बोआरीजोर थाना, पु०अ०नि० राजन कुमार राम, थाना प्रभारी, हनवारा थाना, पु०अ०नि० शौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना, पु०अ०नि० अमित मार्की, थाना प्रभारी, बलबडा थाना, पु०अ०नि० पंकज कुमार सिंह, थाना प्रभारी, ठाकुरगंगटी थाना, पु०अ०नि० अश्विनी कुमार, ललमटिया थाना, पु०अ०नि० प्रभास दास, ललमटिया थाना, तकनिकी शाखा, गोड्डा, थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।