शामली

 किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को दी फसलों की विस्तृत जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

कांधला। खण्ड विकास क्षेत्र के गांव डांगरोल के कम्पोजिट विधालय मे विकसित कृषि संकल्प अभिया के अन्तर्गत किसानो को तकनीकी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजीव जावला ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा संदीप चौधरी ने श्री अन्न के बारे मे बताया। ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, कंगनी, और चेना प्रोसो मिलेट के उत्पादन की तकनीकी के बारे मे बताया। श्री अन्न मे पाये जाने वाले पोषक तत्वो के वियष पर भी चर्चा की। मिलेट्स कम ग्लुटिन के कारण सीलिएक रोग और ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले लोगों के लिए सुरक्षित विकल्प कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स रक्त शर्करा के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, मधुमेह रोगियों के लिए अनुकूल प्रीबायोटिक गुण आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और श्री अन्न के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को कम करता है और पुरानी बीमारियों से बचाता है। जल संरक्षण के सम्बध मे बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक डा साकिब परवेज ने कृषि यंत्रीकरण योजनाओ, विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्री जैसे सुपर सीडर, सैडर, पैडी प्रबन्धक यंत्र, फसलोत्पादन मे फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व से मृदा उर्वरता मे वृद्धि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) अजय तोमर ने गन्ना मे लगने वाले ब्लाक स्मट रोग, लाल सडन रोग नियंत्रण के लिए बीज शोधन पर चर्चा की। इमीडा प्लस फिफ्रोनिल के संयुक्त मिश्रण के बारे मे बताया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) जयदेव उपाध्याय ने सोलर पम्प,  किसान कार्ड,  फैमिली आईडी, राजकीय बीज भण्डार विकास खण्ड परिसर पर मिलने वाले धान की प्रजातियो पीबी 1692,पीबी 1847, पीबी1885, पीबी1509,आदि के साथ ही धान की सीधी बुवाई डी एस आर विधि के बारे मे बताया। इस दौरान कार्यक्रम में कहीं ग्रामीण मौजूद रहे। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button