मुफ्फसिल थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/मुफ्फसिल : बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर मुफ्फसिल थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जयसवाल ने की, जबकि संचालन पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने किया। थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने बैठक में प्रमुख भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल ने बकरीद पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पर्व को शांति, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ संदेश या पोस्ट से बचने की सलाह दी और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने कहा कि जो प्रतिबंधित है वह प्रतिबंधित ही रहेगा, उन्होंने कुर्बानी का अवशेषो को निर्धारित और सुरक्षित जगह में ही नष्ट करने की सलाह दी उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया।
वहीं बैठक में शामिल सभी वक्ताओं ने बकरीद पर्व की शुभकामनाएं दीं और इसके शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जयसवाल, पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक के अलावे थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा, प्रमुख कुन्ती देवी, समाजसेवी दिनेश कुमार यादव, देवेंद्र पंडित, मुखिया जमनी पहाड़पुर मोमंजुर आलम, रानीडीह मुखिया अजय पंडित, लोबन्धा मुखिया फ्रांसिस टुडू सहित दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



