बरेली
रामगंगा में घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

नेशनल प्रेस टाइम ,ब्यूरो।
बरेली। सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र में बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया। बरेली जिले में रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा-पाठ कर मां गंगा से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। दान-पुण्य भी किया। गंगा दशहरा पर कुछ लोगों ने अपने पितरों की मोक्ष के लिए तर्पण किया। पूर्वजों की तृप्ति के लिए पिंडदान भी कराए। स्नान का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।