ग्लोकल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। ग्लोकल विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर “एंडिंग ग्लोबल प्लास्टिक पॉल्यूशन” थीम के तहत पौधारोपण और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति निजामुद्दीन के संरक्षण, कुलपति प्रो. एच.एस. सिंह की प्रेरणा तथा कुलसचिव प्रो. शिवानी तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। संयोजन प्रो. संजय कुमार, प्रो. शोभा त्रिपाठी, डॉ. संजीव नांदल एवं डॉ. यूसुफ के संयुक्त प्रयास से हुआ। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रायपुर सड़ौली, राव अब्दुल कादिर ने प्लास्टिक से दूरी और कपड़े के थैलों को अपनाने की बात कही। कुलपति ने प्लास्टिक के जैविक दुष्प्रभावों पर चिंता जताई। कार्यक्रम में छात्रों ने विचार साझा किए और प्लास्टिक के विरुद्ध रैली निकाली। अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संचालन फातिमा परवीन आकील और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शोभा त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।