ईद-उल-अजहा के त्योहार पर अदा की गयी नमाज

अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की रही भीड़
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हनवारा (गोड्डा) : हनवारा क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की सुबह ईदरगाह व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के साथ अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी गई। सुबह से ही हनवारा ईदगा नयानगर ईदगा नरैनी ईदगा डोमासी ईदगा नरायनपुर ईदगा कुशमहारा ईदगा हिरकरया ईलगा के प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने नमाज अदा करने के साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थै।
शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर महागामा प्रखंड के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। सुबह से ही हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम सभी ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के दौरान लोगों ने बीमार लोगों के स्वस्थ होने के लिए भी दुआ मंगी । ईदगाह पर भी लोगों ने नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद भी दिया।
अमन-ओ-अमान और मुल्क की तरक्की की दुआ के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी दी। एक दिन पहले ही बकरा मंडियों में मोलभाव कर जानवरों की खरीदारी की गई थी। जबकि बाजारों में सेवई, कपड़े व अन्य खान-पान के समान आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
मौलाना ने कहा कि बकरीद पर हमें अपने अंदर की बुराइयों को भी कुर्बान करना चाहिए। क्योंकि अल्लाह उन बंदों को ही पसंद करते हैं, जो बुराइयों से दूर होकर ईमान पर चलते हैं। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटना चाहिए। एक गरीबों, दूसरा रिश्तेदारों और तीसरा हिस्सा खुद का होता है।