अमरोहा

बिजली कटौती से गांवों में जलसंकट

चकोरी और महमूदपुर में एक घंटे ही सप्लाई, गन्ने की फसल सूखने की कगार पर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हसनपुर : चकोरी और महमूदपुर गांव में बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। एक सप्ताह से गांव में मात्र एक घंटे बिजली मिल रही है। इससे पेयजल संकट गहरा गया है और किसानों की गन्ने की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।

नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गजरौला मार्ग स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विद्युत विभाग शासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन पैसे लेकर गांव की लाइन जोड़ रहे हैं। जो गांव पैसे नहीं देता, उसे बिजली आपूर्ति नहीं दी जाती।

प्रदर्शन में मदन स्वरूप, कुलवंत सिंह, देवेंद्र, राजू, सतपाल, भुवनेश, कृपाल, रामलाल, सुशील कुमार, छत्रपाल, रामपाल, महेश, गजेंद्र, पप्पू, सतपाल, पवन, चरन सिंह और महेश सहित कई ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने शासन के निर्देश अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button