शामली

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो। 

कांधला। थाना क्षेत्र के कैराना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पानीपत निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हरियाणा के जनपद पानीपत निवासी वकील पुत्र सलीम अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शनिवार को कस्बे में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। बाइक सवार के अनुसार जैसे ही वह देर शाम वापस जा रहा था तो क्षेत्र के कैराना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के समीप अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार सड़क किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायल को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने पर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button