नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । सावन के हर सोमवार को स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। डीएम अविनाश सिंह ने शहर में कांवड़ियों के दबाव के मद्देनजर सभी स्कूलों-कॉलेजों में छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, सभी बोर्ड से संबद्ध बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों सहित दिल्ली और बदायूं रोड से पांच किलोमीटर के दायरे में संचालित सभी शिक्षण संस्थान (बेसिक व माध्यमिक स्कूल, टेक्निकल कॉलेज, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक) भी सावन के हर सोमवार को विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। शासकीय कार्यों के लिए समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा। इस दौरान पूर्व निर्धारित परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी।



