गोड्डा

पोड़ैयाहाट के सिजुआ गांव में धूमधाम से मनाई गई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट (गोड्डा): प्रखंड के सिजुआ गांव में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील टुडू के अगुवाई में ग्रामीण एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के फोटो पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन आज भी प्रासंगिक है। उनके दर्शन उनके गए कार्यों को आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। आज की युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व राज्य तथा देश में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किये गये अनुसूचित जनजाति के विकास के बारे में जानकारी दी।कहा कि अगर अनुसूचित जनजाति का कोई सबसे बड़ा हितेषी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। झारखंड अलग राज्य के सपना को साकार करने में भाजपा का प्रमुख हाथ है।अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो झारखंड अलग राज्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी बोलती है और भाजपा करके दिखाती है। आज भी भारत का महामहिम अनुसूचित जनजातीय से है।अनुसूचित जनजाति के लोग फक्र के साथ कह सकता है कि जब से भाजपा आई है उनका कद राज्य व देश में बढ़ा है। मौके पर छोटेलाल हांसदा, पप्पू मारिया, पंकज टुडू, सुनील मरांडी, मुनिलाल मरांडी, सोना बेसरा, वेरोनिका, सोनामुनी, मार्कोस, सुनील आदि ने भी पुष्प चढ़कर भगवान बिरसा कोई श्रद्धांजलि अर्पित की।भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद भगत, जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, पूर्व प्रत्याशी गजाधर सिंह कार्यक्रम के सह संयोजक डब्लू भगत, बबलू सिंह जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत, संतोष भगत आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button